सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को त्वरित संज्ञान में लेते हुए निगमायुक्त श्री दुबे ने स्वास्थ्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
तीन दिवस के अंदर माँगा स्पष्टीकरण
कटनी( 30 जुलाई)-निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने सोशल मीडिया में वायरल नगर पालिक निगम कटनी के ट्रेक्टर वाहन में, सफाई मित्रों से किसी लावारिस व्यक्ति का शव जिला चिकित्सालय से उठाने के वीडियो को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस में स्पष्टीकरण माँगा है।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र में लेख किया गया है कि नगर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराये जाते है, यह जानकारी होने के बाद भी संबंधित संस्थाओं से संपर्क ना करते हुए शव वाहन के उपयोग का प्रयास नहीं किया गया और ना ही समस्या से अवगत कराते हुए जानकारी संज्ञान में लाई गई। यह कृत्य सौंपे हुए दायित्वों के प्रति गैर जिम्मेदारी, उदासीनता और अमानवीयता को दर्शाता है।
जिसको संज्ञान में लेते हुए निगमायुक्त श्री दुबे ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार
बैंक से 13 लाख की चोरी का खुलासा, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार