
खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर चल रही पार्वती नदी
सूंडी से 40 लोगों का रेस्क्यू, सांड में भी 17 लोग निकाले
एंकर = श्योपुर- पाली घाट पर चंबल नदी का जलस्तर 196.66 मीटर चल रहा है, नदी का डेंजर लेबल 199.50 मीटर है, शाम 5 बजे की रिपोर्ट के अनुसार चंबल नदी खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे बह रही है। खातौली पर पार्वती नदी का जलस्तर 200.70 मीटर चल रहा है, नदी का डेंजर लेबल 198 मीटर है, अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार पार्वती नदी खतरे के निशान से 2 मीटर के लगभग ऊपर चल रही है। हालाकि सुबह 8 बजे की रिपोर्ट की तुलना में पार्वती नदी का जलस्तर एक मीटर के लगभग कम हुआ है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार पार्वती नदी के खतरे के निशान से ऊपर होने की स्थिति में एसडीआरएफ की टीम द्वारा 40 ग्रामीणों का ग्राम सूंडी से रेस्क्यू किया गया है।
एसडीएम श्री बीएस श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि एहतियात के तौर पर पार्वती नदी के टापू पर बसे सूंडी गांव से 40 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उधर विजयपुर क्षेत्र में चंबल नदी के बीच टापू पर बसे ग्राम सांड से भी एसडीआरएफ की टीम द्वारा 17 ग्रामीणों का रेस्क्यू किया गया है।
श्योपुर से = गुलाब सिंह मारू की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।