
निवाड़ी से समर्थ की रिपोर्ट
निवाड़ी 30.07.2025/ माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण बांध का निर्धारित लेवल बनाए रखने के लिए आज सुबह बांध से लगभग 3 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आज सुबह बेतवा नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन और श्रद्धालुओं से नदी किनारे से दूर रहने की अपील की तथां संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा दल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के दृष्टिगत नदी के पास निचले स्थानों के मकानों और होटल को खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बचाव एवं सुरक्षा दल तथां अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम श्री अनुराग निगवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।