महापौर श्रीमती सूरी ने निगम के स्वच्छता मित्रों की कलाई पर राखी बांधकर दिया समरसता और भाईचारे का संदेश
एक-दूसरे के सम्मान व सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है : महापौर
कटनी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर निगम कटनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्वच्छता मित्रों को तिलक लगाकर और कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे, सामाजिक समरसता और सम्मान का संदेश दिया।
इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद शकुंतला सोनी, उमेन्द्र ओमी अहिरवार,पूर्व पार्षद राज किशोर यादव सहित निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने स्वच्छता के असली हीरो सफाई कर्मचारी भाइयों को मिष्ठान भी खिलाया और कहा कि “नगर की स्वच्छता और सुंदरता के पीछे हमारे स्वच्छता मित्रों का अमूल्य योगदान है। रक्षाबंधन पर्व हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक परिवार हैं और एक-दूसरे के सम्मान व सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है।”
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्रों ने भी महापौर को शुभकामनाएं दीं और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए अपने निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द्र, अपनापन और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

More Stories
बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित
बोर्ड परीक्षा के बीच डीजे का शोर बना मुसीबत, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित – पुलिस से कार्रवाई की मांग