Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बड़वारा

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर भव्य हिंदू सभा का आयोजन

बड़वारा। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रखंड बड़वारा के पंचायत भवन सभागार में भव्य हिंदू सभा का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि परिषद के स्थापना दिवस पर विश्वभर में धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम, बाइक रैली, झांकियां एवं सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री संत चरण एच.पी. चंद्रास्वामी जी महाराज ने आशीर्वचन प्रदान किए। सभा के मुख्य वक्ता श्री अतुल त्रिपाठी (विभाग सह मंत्री) रहे।
इस अवसर पर जिला मंत्री राहुल दुबे, जिला सह मंत्री बाबा पांडे, प्रखंड प्रभारी सचिन सिंह चौहान, जिला विद्यार्थी प्रमुख, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवम् पाठक, मुख्य अतिथि सचिन जैन, प्रखंड एवं जिला सुरक्षा प्रमुख सानू ठाकुर, अध्यक्ष श्री अतुल सोनी, उपाध्यक्ष लवीश एवं मंत्री दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री अतुल त्रिपाठी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना से लेकर इसके सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत वर्णन किया।
उन्होंने लैंड जिहाद और लव जिहाद करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए हिंदू समाज से संगठित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक श्री धीरेन्द्र ने भी कहा कि “जब-जब हिंदू बटा है, तब-तब देश बटा है। इसलिए समाज को सदैव एकजुट रहना होगा।”

कार्यक्रम के अंत में प्रखंड अध्यक्ष श्री अतुल सोनी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।