मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण हेतु रोजाना वार्डों में चला रहा फॉगिंग अभियान
रासायनिक धुआं छोड़कर किया जा रहा मच्छरों के विनिष्टीकरण का कार्य
कटनी – मौसम में निरंतर हो रहे बदलाव के चलते डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैलेंडर जारी कर वार्डवार रासायनिक धुआं छोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत निगम के फॉगिंग मशीन वाहन के माध्यम से विगत दिवस बाल गंगाधर तिलक वार्ड, बिरसा मुंडा वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक एवं रफी अहमद किदवई वार्ड क्रमांक में क्षेत्रीय वार्ड पार्षद एवं दरोगा की मौजूदगी में विभिन्न गलियों, मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थलों पर रासायनिक
धुआँ छोड़ा जाकर मच्छरों पर नियंत्रण के प्रयास किए गए। अभियान के तहत गुरुवार देर शाम से राम मनोहर लोहिया वार्ड एवं चंद्र शेखर आजाद वार्ड की विभिन्न गलियों में फागिंग मशीन से रासायनिक धुआं छोड़ा जाकर मच्छरों का विनिष्टकरण किया जाकर नागरिकों को राहत पहुंचने की कार्यवाही की जाएगी।
निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग कार्य किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं आसपास के स्थलों, कूलरों आदि में पानी न ठहरने दें तथा स्वच्छता बनाए रखें।

More Stories
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग