कटनी: मृत भाई को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रही बहन, मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह की दी चेतावनी
कटनी, मध्य प्रदेश – जिले के माधवनगर क्षेत्र में हुए रोहित चंचलानी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रही रोहित की बहन कशिश चंचलानी ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
सूत्रों के अनुसार, कशिश चंचलानी का आरोप है कि उनके भाई की हत्या की जांच में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद भी उन्हें न्याय नहीं मिला है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन तो कर दिया गया है, लेकिन जांच में निष्पक्षता नहीं बरती जा रही।
कशिश का आरोप है कि एसआईटी के जांच अधिकारी संजय दुबे जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस हत्याकांड में आरोपी प्रकाश आहूजा के नजदीकी संबंध एक स्थानीय जनप्रतिनिधि और संजय दुबे के साले से हैं, जिसके चलते जांच निष्पक्ष नहीं हो रही।
कशिश चंचलानी ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की अंतिम उम्मीद लगाई है, और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री के सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगी।
प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल
इस मामले ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पीड़ित परिवार के आरोप सही हैं, तो यह कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली की गंभीर विफलता को दर्शाता है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री और प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाते हैं।

More Stories
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग