आष्टा/किरण रांका
29/08/2025 को सिविल अस्पताल आष्टा में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाये जा रहे नेत्रदान पखवाड़े में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ, अमित माथुर के मार्ग दर्शन में सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर के द्वारा रखा गया ….
नेत्र विभाग प्रमुख श्री सुरेश सेन के द्वारा बताया गया कि आज 304 मरीज की आंखों की जांच की गई जिसमें 85 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिसमे 44 महिलाये और 41 पुरुषों को इस कैम्प में ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें सद्गुरु सेवा समिति, आनंदपुर नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए पहुंचाया गया, साथ ही 162 मरीजों को चश्मे का निःशुल्क वितरण किया गया… और 188 मरीजो को दवाईया वितरित की गई……. निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की आंखों की जांच श्री सुरेश सेन, श्री रवि गोस्वामी, एवं श्री अनोखीलाल बामनिया के द्वारा की गई। इस सफल आयोजन में श्री जितेंद्र वर्मा सहायक प्रबंधक श्री राजेन्द्र जामलिया, तेजसिंह ठाकुर,दीपक, द्वारका प्रसाद और आंनदपुर की टीम का विशेष योगदान रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है