*हनुमंत्या साजोद से भक्त डाक ध्वज लेकर मंडफिया सांवरीया सेठ राजस्थान*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
चेतन्यविर हनुमान टीम हनुमंतिया साजोद के युवाओं द्वारा डाक कावड़ की तर्ज पर दी.01 सितम्बर को श्री साँवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा प्रारंभ की गई, यह यात्रा श्री चेतन्यविर हनुमान मंदिर हनुमंतिया साजोद से श्री साँवरिया सेठ धाम मंडफिया राजस्थान बिना रुके कुछ निश्चित समय में पहुंचेगी। यात्रा की शुरुवात भव्य ध्वज पूजन एवं डिजे के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली एवं नगर में कई जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किए गए, साथ ही नगरवासियों ने बड़े उत्साह के साथ यात्रियों को मंगलकामना के साथ रवाना किया। यात्रा को लेकर यात्रियों एवं नगरवासियों में लंबे समय से उत्साह था। श्री चेतन्यविर हनुमान मंदिर हनुमंतिया साजोद यह श्रेत्र से तीसरी डाक ध्वज यात्रा है। इस यात्रा में कुल 32 से अधिक रवाना भक्तों में प्रहलाद अटोलिया, मोहन मेहता,दिलीप मेहता, देवीलाल मेहता, गोपाल अटोलिया, दिनेश मेहता,भानु सग्रीत्रा,धीरज मेहता, सहित कई युवा मेहता परीवार के मंडफिया सांवरीया सेठ के लिए रवाना हुए है।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..