
झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल (प्रि-प्राइमरी) में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने से शुरू हुई। विद्यालय के निर्देशक डॉ लोकेश दवे एवं प्राचार्य डॉ रितेश लिमये ने सर्वप्रथम डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर नन्हें-मुन्नों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और आभार को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से व्यक्त किया। सभी कक्षाओं के नन्हे मुन्ने बच्चे अपने शिक्षक के वेश में विद्यालय पहुंचे तथा शिक्षक की जगह अपनी कक्षाओं में पढ़ाया,जिसका सभी शिक्षको ने बहुत आनंद उठाया।
प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने “मेरी शिक्षक और मैं” गतिविधि के अंतर्गत अपनी हथेलियों से पेंटिंग कर सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं।
एल.के.जी. कक्षा के बच्चों ने Happy Teacher’s Day की वर्कशीट को रंग-बिरंगे रंगों से सजाया।
यू.के.जी. के बच्चों ने अपनी नन्हीं उंगलियों से रंगीन हस्तनिर्मित कार्ड तैयार किए और अपने प्रिय शिक्षकों को समर्पित किए। 💌🌈
विद्यालय परिसर बच्चों की मासूम मुस्कान, शिक्षकों के प्रति सम्मान और आनंदमय गतिविधियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान