सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के बाद कटनी पुलिस की सघन रात्रि गश्त
कटनी। सोशल मीडिया पर लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सक्रिय होने संबंधी फर्जी समाचार वायरल होने के बाद कटनी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शहर में रातभर सघन गश्त की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजार और संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग की। इस दौरान करीब 350 संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को रोककर पूछताछ की गई तथा उन्हें सख़्त चेतावनी दी गई।
पुलिस ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में देने की अपील की।
कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक समाचार पर विश्वास न करें।

More Stories
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी