*आवागमन में समस्या न हो इस लिए हटाया अतिक्रमण*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजोद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को भैंसोला स्थित पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इसी को लेकर प्रशासन ने मार्ग को सुचारू बनाए रखने के लिए रविवार को कार्रवाई
ई की। राजस्व अमले एवं नायब तहसीलदार प्रस्सतीसिह जमरे के नेतृत्व में नगर के व्यस्त बस स्टैंड मार्ग पर अतिक्रमण हटाए गए। मार्ग बाधित करने वाले रोड किनारे की गुमटियां, शेड दुकान के आगे रखा सामान, हाथ ठेले और वाहन खड़े होने की स्थिति में उन्हें हटवाया गया। जमरे ने बताया कि यह कदम
इसलिए उठाया गया है ताकि पीएम मोदी के आने पर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध न हो। इस मौके पर पुलिस, पटवारी एवं नगर प्रशासन की बडी संख्या में टीम मौजूद थी। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रस्सतीसिंह जमरे, एसआई वीएस देवड़ा, थाना प्रभारी डामर, पटवारी रोहन शास्त्री, राहुल सोनीगर, रविराज पाटीदार आदि ने मौके पर खड़े होकर अतिक्रमण हटावाया। गौरतलब है कि राजोद से भैंसोला की दूरी करीब 7-10 किलोमीटर है। कार्यक्रम के दिन हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरेंगे, इसलिए किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण