*शितला माता मंदिर पर पितृपक्ष में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ भंडारा का आयोजन*

सरदारपुर – राजोद श्री शितला माता मंदिर सदर बाजार में पितृपक्ष में चल रही श्रीमद् भागवत कथा रविवार दि.7-9-25 से 13-9-25 तक पंडित श्री दीपेश जी पाठक के तरोभाव में मद्भागवत गीता का समापन शनिवार को हुआ। कथा में भगवान श्री कृष्ण की लिलाओ, सुभद्रा हरण, सुदामा मित्रता के प्रसंगों विषेश रूप में वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि कृष्ण सुदामा की मित्रता हमें सच्चे मित्र सच्चे भक्ति का महत्व समझाती है कथा के दौरान अनेक भजन प्रस्तुत कर नृत्य किए गए जिससे वातावरण भक्ति में एवं आनंदित हो गया । कथा में उपस्थित सारे श्रद्धालुगण कथा श्रवण करते रहे। भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है और संकट के समय प्रभु का क्षरण हमेशा मिलता है। भगवान की भक्ति में डूब कर कथा का आनंद लिया। चलसमारोह का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल। चलसमारोह में बैंड बाजा, महिला गरबा नृत्य करते हुए श्रद्धालु भागवत गीता जी सर पर उठाए चल रहे थे।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच