नवागत निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने संभाला कार्यभार
कटनी। नगर निगम की नवागत आयुक्त श्रीमती तपस्या परिहार ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने निगम कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण भी किया।
कार्यभार ग्रहण के दौरान पूर्व निगम आयुक्त नीलेश दुबे, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, स्टेनो आयुक्त आलोक तिवारी तथा प्रभारी ई-गवर्नेंस अधिकारी संदीप पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग