💥
*पांच हजार की अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार*
*भिण्ड*। बरोही थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लावन से पुलिस ने पांच हजार रुपए कीमती अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34 आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम लावन में एक व्यक्ति अपनी दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी दुकान के सामने से नौ लीटर देशी प्लेन मदिरा कीमती पांच हजार रुपए की बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रदीप पुत्र धीरसिंह नरवरिया उम्र 31 साल निवासी ग्राम लावन बताया है।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली PCOD (Polycystic Ovarian Disease) क्लिनिक का उत्साहपूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ
राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई…..