जयपुर में आईस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव
पाइप लीक होने से निकली गैस, फायर बिग्रेड टीम ने किया काबू
जयपुर में बुधवार सुबह आईस की एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने से दहशत फैल गई। पाइप में लीकेज होने के चलते अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। बनीपार्क फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने मेन वॉल बंद कर गैस रिसाव पर काबू पाया।बनीपार्क फायर स्टेशन ने बताया कि शास्त्री नगर के पानीपेच में शुभ नाम से आईस फैक्ट्री है। सुबह करीब 7 बजे फैक्ट्री में अमोनिया गैस के स्टोरेज से जुड़ी पाइप लाइन में लीकेज हो गया। फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने पर वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया।गैस रिसाव की सूचना पर बनीपार्क फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने पानी की बाछौर कर गैस का दबाव कम किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मेन वॉल बंद कर अमोनिया गैस के रिसाव को बंद किया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान होने की बात से इनकार किया गया है।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान