Breking Bijapur
Megha jumde
नेलाकांकेर तहसील उसूर के क्षेत्र अंतर्गत कमलापुर पंचायत में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर हिंसक वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघु ताती ने कट्टम बाला पर चाकू से हमला कर हत्या करने की कोशिश की।


बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लगभग एक माह पहले गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा दिया था। इसके बावजूद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे विवाद दोबारा भड़क गया और रघु ताती ने कट्टम बाला पर जानलेवा हमला कर दिया।
घटना के बाद घायल कट्टम बाला को गांव वालों की मदद से तुरंत बाइक के माध्यम से कमलापुर से गलगम पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस द्वारा उसे उसूर अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गया है।
सूत्रों के अनुसार, विवादित जमीन पूर्व से ही कट्टम बाला की बताई जा रही है। दोनों आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के निवासी हैं और उनके घरों की दूरी लगभग आधा से एक किलोमीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच