बड़वारा पुलिस ने 03 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा गंभीर अपराधों में फरार अपराधियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में फरार आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादिया दिनांक 04.07.2025 को रिपोर्ट लेख करायी कि मोहित यादव के द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना बड़वारा अपराध धारा – 69,351(2) भारतीय न्याय संहिता 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मामले में फरार आरोपी मोहित यादव पिता नन्हे यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा की पता तलास हेतु लगातार प्रयास किये जा रहै थे । दौरान विवेचना थाना प्रभारी उनि केके पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहित यादव पिता नन्हे यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा को गिरफ्तार किया गया ।
विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि प्रदीप जाटव, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र कुमार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक रविकुमार कोरी की विशेष भूमिका रही ।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?