कटनी में लगेगा विशाल रक्तदान व निःशुल्क नेत्र परीक्षण विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक के जन्मदिन के अवसर पर 31 अक्टूबर को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्मल सत्य गार्डन, कटैयाघाट मोड़, बरगवां, कटनी में आयोजित होगा।
कटनी। विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक के जन्मदिन के अवसर पर 31 अक्टूबर को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्मल सत्य गार्डन, कटैयाघाट मोड़, बरगवां, कटनी में आयोजित होगा।
इस अवसर पर श्री सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट (सतना) के तत्वाधान में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच के साथ-साथ मोतियाबिंद के रोगियों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन भी किया जाएगा।
शिविर में भाग लेने वालों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक है। चयनित मरीजों को चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?