जयपुर के 10 फीट गहरे नाले में सोमवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से पानी में पड़ी मिली लाश को बाहर निकालवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- देर शाम लोगों को प्रेम नगर स्थित गंदे नाले में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। लाश मिलने का पता चलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लाश मिलने की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव निकलवाने के लिए बुलाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी में पड़ी मिली लाश को नाले से बाहर निकाला गया।
पहचान नहीं हो सकी
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। शव पुराना होना प्रतीत नहीं हो रहा, नाले से गहराई में गिरने से हुए हादसे में भी उसकी मौत हो सकती है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मृतक के पहचान के प्रयास के साथ वारिसान की तलाश कर रही है।
News reporter Priyanka Mali

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान