राजस्थान में भारी बारिश जारी, 29 अक्टूबर से मिलेगी राहत, 3 नवंबर से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बंगाल की खाड़ी में बना तीव्र
चक्रवाती तूफान “मोथा” और अरब सागर की खाड़ी में सक्रिय परिसंचरण तंत्र के असर से राज्य के दक्षिणी व पूर्वी इलाकों में बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। बूंदी जिले के नैणवां में सर्वाधिक 130 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी उदयपुर, कोटा संभाग तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं अजमेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विभाग ने बताया कि 29 अक्टूबर से राज्य में भारी वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, हालांकि दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जालौर, बाड़मेर और शेखावाटी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि 3 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी और पूर्वी भागों में फिर से हल्की-मध्यम बारिश और मेघगर्जन हो सकते हैं।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान