जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
सामोद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में फरार चल रहे एक जने को गिरफ्तार कर लिया है।
बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाधिकारी हनुमानसहाय ने बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को आरोपी विकासकुमार चौधरी उर्फ विक्की पुत्र हंसराज बोबास्या निवासी बड़ी ढाणी तन समरपुरा थाना सामोद ने परिचित चेतन जिजवाड़िया से रंजिश के चलते लग्जरी कार से जानलेवा हमला किया था। दोनों ने मार्च, 2025 में लग्जरी कार साझा में खरीदी थी, जिसमें चार लाख रुपए चेतन ने दिए थे, लेकिन आरोपी विकास ने गाड़ी अपने नाम करवा ली, जिससे दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया। घटना के दिन चेतन जब फैक्ट्री से लौट रहा था, तभी विकास ने लग्जरी कार से जानबूझकर चेतन की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और करीब 300 मीटर तक घसीट लिया,
जिससे चेतन गंभीर रूप से घायल हो,गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने,मामला दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक रजनीश पूनिया व
वृत्ताधिकारी गोविंदगढ़ राजेश
जांगिड़ के सुपरविजन में
थानाधिकारी हनुमान सहाय के
नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने
त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी
को डिटेन कर पूछताछ की। इस,दौरान जुर्म कबूलने पर विकास,चौधरी गिरफ्तार किया। घटना में
प्रयुक्त वाहन पूर्व में ही जब्त किया
जा चुका है। अभियुक्त को न्यायिक
अभिरक्षा में
भेजा गया है।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान