Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बड़वारा पुलिस ने नाबालिक बालक एवं बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा गुम हुए नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय श्री उमराव सिंह के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है ।वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया । दस्तयाब बालक एवं बालिका का विवरण इस प्रकार है किः-
• दिनांक 22.10.2025 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि इसका लड़का जिसकी उम्र करीब 17 साल है जो बिना बताये कहीं चली गयी है । फरियादी को शंका है कि इसके लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना आज दिनांक 27.10.2025 को अपहृता बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया । इसी प्रकार
• दिनांक 22.10.2025 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया इसकी लड़की जिसकी उम्र करीब 15 साल है जो बिना बताये कहीं चली गयी है । फरियादी को शंका है कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना आज दिनांक 27.10.2025 को अपहृता बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, महिला आर नेहा सिंह, बृजलाल प्रजापति, प्रआर.294 पवनराज की विशेष भूमिका रही