अरिंदम होटल के स्विमिंग पूल के पास बैठे वृद्ध को अचानक आया अटैक, पानी में गिरने से मौत
कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल अरिंदम में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। समारोह में शामिल होने आए ईश्वर दास जानवानी (72 वर्ष), पिता आलमचंद, निवासी हैदराबाद, होटल के अंदर बने स्विमिंग पूल के पास बैठे थे तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। अटैक के कारण वे संतुलन खो बैठे और सीधे स्विमिंग पूल में गिर पड़े।
होटल कर्मचारियों और परिजनों द्वारा तत्काल बाहर निकाले जाने के बावजूद वृद्ध को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जिला अस्पताल के पीएम हाउस में पोस्टमॉर्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध