गुलाबी नगरी के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध जयपुर के 298वें स्थापना दिवस और जयपुर के संस्थापक, मेरे पूर्वज, धर्मानुरागी परम आदरणीय महाराज सवाई जय सिंह जी द्वितीय की जयंती के उपलक्ष पर श्री राजपूत सभा, जयपुर द्वारा आयोजित समारोह में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे समाज के गणमान्य बंधुओं, माताओं-बहनों और समाज के युवाओं को संबोधित कर एक सभ्य समाज के रूप में समृद्ध एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु आह्वान किया और साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री देवीसिंह जी शेखावत, अध्यक्ष श्री रामसिंह जी चंदलाई, उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह जी राणावत, संगठन मंत्री श्री अजयपाल सिंह जी पचकोडिया, महामंत्री श्री धीर सिंह जी, सहमंत्री श्री पृथ्वी सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रद्युमन सिंह जी तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रियंका माली न्यूज रिपोर्ट

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान