स्टेशन रोड पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, यातायात व्यवस्था सुधारने को हटवाए गए वाहन और अतिक्रमण
कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गुरुवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। कटनी एसपी, नगर निगम कमिश्नर और यातायात प्रभारी कोतवाली टीआई ने मौके पर पहुँचकर सड़क की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर खड़ी अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों को हटवाया और फुटपाथ व सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा रहा।
अधिकारियों ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ऐसे संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने भी राहत की सांस ली और यातायात में कुछ हद तक सुधार दिखाई दिया

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?