जीवन ज्योति अस्पताल के पास से बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का ATM गायब, चोरों के बढ़े हौसले
कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत शहर में चोरी की एक बड़ी और हैरान करने वाली वारदात ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के पास लगे बंधन बैंक के बाजू में स्थापित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के एटीएम को चोरों ने देर रात उखाड़कर पूरी मशीन सहित गायब कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ मशीन को उसके बेस से अलग किया और मौके से ले उड़े। एटीएम के अंदर रखी नगदी भी चोरों के हाथ लगने की आशंका है। सुबह घटना का खुलासा होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मामले की जानकारी मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाए और ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?