प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 23 12 25 को जी.आर. ग्लोबल अकादमी विद्यालय में दो दिवसीय खेल-दिवस का हर्षोल्लास के साथ भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ ।

विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया । इस अवसर पर बालाजी शिक्षा समिति के प्रबंध निदेशक श्रीमान जगदीश जी पूनिया उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि श्रीमान नीरज कुमार को श्री जगदीश जी पूनिया ने साफा पहनकर स्वागत किया तथा प्राचार्य महोदय श्रीमान अजय कुमार गुप्ता जी ने मुख्य अतिथि एवं प्रबंध निदेशक को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया । नीमा देवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्रीमान पूरन सिंह राजावत ने प्रबंध निदेशक जी जगदीश पूनिया जी को पुष्प कुछ प्रदान कर उनका स्वागत किया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमान नीरज कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान अजय कुमार गुप्ता, शिक्षक गण अभिभावक गण तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई जिसमें विभिन्न सदनों के छात्रों, एन.सी.सी.एवं स्काउट व गाइड ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का सुंदर प्रदर्शन किया । तत्पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिन्होंने दर्शकों का मनमोहन लिया ।
श्री जगदीश पूनिया जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-खेल की भावना से ही खेलना चाहिए तथा एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । खेल में हारने वाला भी जीतता है और जीतने वाला भी जीतता है । खेल के मैदान में आना ही आपकी जीत है। जीतने वाले छात्र बाहरी तौर पर और आगे जाने की का प्रयास करते हैं और हारने वाले अपना आंतरिक मूल्यांकन करके फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है बल्कि अनुशासन सहयोग और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया ।
विद्यालय की कार्यकारी प्रभारी श्रीमती झूमर पूनिया जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर डॉक्टर कनिका पूनिया जी ने छात्रों का उत्साह वर्धन व मार्गदर्शन किया । प्राचार्य महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है और खेल दिवस इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई जो उत्साह पूर्वक आयोजित की गई । विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान