जिला न्यायालय गेट के सामने सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवती की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
कटनी। जिला न्यायालय के मुख्य गेट के सामने गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी सवार दो युवतियां दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतका की पहचान सोफिया बानो (23 वर्ष), पिता इक़बाल मुहम्मद, निवासी ईश्वरीपुरा वार्ड के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती खुशी शुक्ला (20 वर्ष), पिता त्रिवेणी शुक्ला, निवासी रंगनाथ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल का उपचार परिजनों की सहमति से निजी एमजीएम अस्पताल में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवतियां स्कूटी से जिला न्यायालय गेट के सामने से गुजर रही थीं। इसी दौरान स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सोफिया बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?