लोकेशन बीजापुर
मेघा जुमड़े
बीजापुर- बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों पुनेम बुदरा पिता जोगा ( 28 ) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।मृतक पर नक्सलियों के ख़िलाफ़ मुखबिरी के शक में हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।





मृतक बुदरू पूर्व में नक्सल संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था वर्ष 2022 में सुकमा जिले में सरेंडर करके 2025 के मई और जून महीने में अपने गांव एर्रापल्ली में ही रह रहा था। रात के 10 बजे दो नक्सली बुदरा के घर पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। घटनास्थल के लिए पामेड़ थाने से बल निकल चुका है।
बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सलियों को पुनर्वास केंद्र में अलग अलग कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके बाद कई आत्मसमर्पित नक्सली वापिस गांव लौटने लगे हैं। इस हत्या के बाद अब गाँव जाकर बसे आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी जान का खतरा बना हुआ है

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच