जिला चिकित्सालय में सुमित अग्रवाल मित्र मंडल का सराहनीय सेवा कार्य
100 उच्च गुणवत्ता के कंबल मरीजों व अटेंडेंट को वितरित
कटनी।
कटनी के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी सुमित अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा जिला चिकित्सालय में एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए मित्र मंडल की ओर से 100 उच्च गुणवत्ता वाले मानक कंबल जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों (अटेंडेंट) को वितरित किए गए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में मौजूद जरूरतमंद व गरीब लोगों को भी कंबल प्रदान कर ठंड से राहत पहुंचाई गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक के दिन सुमित अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा 100 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। लगातार किए जा रहे इन सेवा कार्यों से जरूरतमंद मरीजों को नियमित रूप से सहायता मिल रही है।
सिर्फ कंबल वितरण ही नहीं, बल्कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 5 सफाई कर्मी एवं 2 सुरक्षा गार्ड भी सुमित अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा अपनी ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। इससे अस्पताल की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूती मिली है।
इस सेवा कार्य से अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों में खुशी की लहर देखने को मिली। अस्पताल प्रशासन ने भी सुमित अग्रवाल मित्र मंडल की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल