Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

धौलपुर राजस्थान। ब्यूरो विजय शर्मा जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि आज दिनांक 11/1/26 को टीम गठित

धौलपुर राजस्थान। ब्यूरो विजय शर्मा
जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि आज दिनांक 11/1/26 को टीम गठित कर सुबह से ही डीसी पीडीसी उपभोक्ताओं के परिसर की भौतिक जांच की गई जिनमें से 5 लोगों के घरों में सीधी एलटी लाइन से अवैध केबिल डाल कर सप्लाई चालू मिली जिसकी मौके पर ही वीसीआर की कार्यवाही की गई और केबल को जप्त किया गया।शहर सहित मरैना और राजाखेड़ा ग्रामीण एरिया में करीब 80 अवैध केबलों को जप्त किया गया साथ ही डायरेक्ट चोरी मिलने पर टीम द्वारा करीब 16 वीसीआर मौके पर भर कर करीब 7.50 लाख का जुर्माना लगाया गया।साथ ही मौके पर उपस्थित लोगों से सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने अपील की वे विद्युत चोरी न करें।विद्युत चोरी करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।अगर आप के घर में ज्यादा विद्युत खपत है तो आप सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर अपने घर सोलर संयत्र स्थापित करा कर मुफ्त यूनिट्स का फायदा ले सकते हैं उक्त योजना में सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है।साथ ही लोगों से कहा कि कतई विद्युत लाइनों से छेड़ छाड़ न करें ये आपके लिए जानलेवा भी हो सकती है ।आप को विद्युत संबंधित कोई समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर या किसी भी अधिकारी कर्मचारी के नंबर पर कॉल कर समस्या की बताए आप की समस्या का तुरंत निदान किया जाएगा।उक्त कार्यवाही टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा,विशाल जायसवाल,रणवीर सिंह मूंड,भूदेव शर्मा के साथ साथ तकनीकी कर्मचारी साथ रहे।