धौलपुर राजस्थान। ब्यूरो विजय शर्मा
अच्छा सेमेस्टर बचाएं लोगों की जान – वैभव शर्मा
गुड्स सेमिरेटन जागरूकता स्टिगर का किया विमोचन
![]()
धौलपुर, 13 जनवरी। राजस्थान सरकार द्वारा मनाया जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए गुड्स सिमेरिटन स्टीकरों का अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आप अच्छी मददगार के रूप में जहां मानव धर्म निभाते है। वहीं सरकार ऐसे अच्छे मददगारों को प्रोत्साहन राशि देने का काम कर रही है। इसलिए इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लोगों की जान बचाएं।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के साथ यातायात पुलिस निरंतर वाहन चालकों के साथ समझाइश का काम कर रही है। लेकिन अभी भी अधिकांश युवा यातायात नियमों की पालना नहीं कर रहे और अपने जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं।
परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संचार करना है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव के दिशा निर्देशन में विभाग इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
सरकार द्वारा गुड सिमरिटर्न और राहवीर योजना के प्रचार प्रसार के लिए स्टीकरों का विमोचन कराया गया है। जिन्हें वाहन चालकों के वाहनों पर लगवाया जाएगा।
जिला यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि अच्छा मददगार वह होता है जो गोल्डन अवार्स में घायल को चिकित्सालय पहुंचाएं ऐसे सभी मददगारों को सरकार की ओर से 10000 रुपए की सम्मान राशि से सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े हुए वाहनों पर स्टीकर लगाए गए।


More Stories
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा बिग तंबोला पार्टी आयोजित की गई
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।