Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*

*सरदारपुर के समीप झिर्णेश्वर मंदिर के पास वन्यप्राणी लकडबग्घा के पग मार्क दिखाई दिए*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर – दिनांक 14.01.2026 व 15.01.2026 को सरदारपुर के समीप झिर्णेश्वर मंदीर के आस पास राजस्व क्षेत्र में ग्रामिणों द्वारा वन्य प्राणी के विचरण के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर वनमंडलाधिकारी धार विजयंनथम टी आर व उपवनमंडलाधिकारी सरदारपुर सुनिल सुलिया के मार्गदर्शन में रेस्क्यु दल प्रभारी जोगडसिह जमरा व अमनसिंह टेगोर द्वारा दल के अन्य सदस्यों के साथ संपूर्ण क्षेत्र की सर्चिग की गई सर्चिग दौरान वन्य प्राणी के पगमार्क दिखाई दिए जो जांच करने पर लकड़बग्घा के पाए गए। प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया की क्षेत्र में 02 लकडबग्घे घुम रहे है जिनके साथ उनके 03 छोटे बच्चे भी है। वन विभाग द्वारा संपूर्ण क्षेत्र की दिन व रात्रि में सर्चिग की गई जिनमें नमी वाले क्षेत्र में लकडबग्घे के पगमार्क व विष्ठा पाई गई। स्थानीय निवासियों व आस-पास खेतो में काम करने वाल कृषकों को समझाईश दी गई की रात्रि में अकेले बाहर ना निकले छोटे बच्चो को अकेले बाहर ना निकलने दे। टांडा एवं भीलखेडी घाट से वन्य प्राणी शिकार एवं पानी की तलाश करते हुए राजस्व क्षेत्र की ओर आ जाते है। स्थानीय लोगो को सर्तक रहने, समुह में आने जाने एवं रात्रि में खेतो में अकेल नहीं रहने संबंधित समझाईश दी गई। वन विभाग के रेस्क्यु दल द्वारा संपूर्ण क्षेत्र की लगातार सर्चिग कर वन्य प्राणी के मुवमेंट पर नजर रखी जा रही है। लकडबग्धा वर्तमान में आस-पास दिखाई नहीं दिया है। वन परिक्षेत्राधिकारी सरदारपुर शैलेंद्र सोलंकी द्वारा क्षेत्र के लोगो से अपील की गई की कोई भी मांसाहारी वन्य जीव दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचित करे एवं सर्तकता बरती जावे।