Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरे माधव दरबार में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ सतगुरु पर्व महापौर श्रीमती सूरी सहित जनप्रतिनिधियों ने किए बाबा ईश्वर शाह जी के दर्शन, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

हरे माधव दरबार में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ सतगुरु पर्व

महापौर श्रीमती सूरी सहित जनप्रतिनिधियों ने किए बाबा ईश्वर शाह जी के दर्शन, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

कटनी।प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी माधवनगर स्थित हरे माधव दरबार साहब प्रांगण में सतगुरु पर्व दिनांक 14 एवं 15 जनवरी को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस पावन पर्व में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा, जहाँ श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए।

सतगुरु पर्व के अवसर पर गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एमआईसी सदस्यों एवं पार्षद जनप्रतिनिधियों के साथ हरे माधव दरबार पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने सतगुरु बाबा ईश्वर शाह जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी,सुमन राजू माखीजा,श्री सुरेन्द्र गुप्ता,पार्षद शकुंतला सोनी,वंदना राजकिशोर यादव भी उपस्थित रही।

सतगुरु पर्व में देश के विभिन्न राज्यों एवं कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दरबार साहब पहुँचे। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान सत्संग एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएँ की गईं।सतगुरु पर्व ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश दिया।