मनोहर चाय आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण, 340 किलो चायपत्ती जब्त
नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए, होगी कानूनी कार्रवाई
जबलपुर/ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मनोहर चाय आउटलेट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रामपुर, मेडिकल, चारखम्भा एवं धनवंतरी नगर स्थित आउटलेट्स पर चाय के पैकेट्स में निर्माण तिथि एवं बैच नंबर अंकित नहीं पाए गए, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मेडिकल और धनवंतरी नगर स्थित आउटलेट्स से 14 बैगों में रखी कुल 340 किलोग्राम चायपत्ती जब्त की गई है। इन बैगों पर आवश्यक लेबलिंग और अनिवार्य घोषणाएं दर्ज नहीं थीं।जब्त चायपत्ती के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई अभिहित अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा

More Stories
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान
जबलपुर रेल मंडल को मिला नया कप्तान, सुंदर सिंह कनेश बने एसपी रेल
MP में पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी: 62 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP और बड़े शहरों के DCP बदले