Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रॉयल जैन प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य समापन, नयन पारस पैंथर्स बनी विजेता

कटनी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल द्वारा आयोजित रॉयल जैन प्रीमियर लीग (RJPL) सीजन-2 बॉक्स क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को उत्साह, रोमांच और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट ने खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और युवा ऊर्जा का शानदार संदेश दिया।
समापन समारोह के गौरव अतिथि कटनी–मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल रहे, जबकि मुख्य अतिथि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव इंजी. विनय जैन एवं अनीता जैन थीं।
विशिष्ट अतिथियों में प्रवीण–वंदना सिंघई, प्रशांत–प्रियांशी जैन, सीए मनोज–साधना जैन, इंजी. प्रदीप–ममता जैन, हेमंत–सपना जैन, श्री सुनील–चित्रा घीया, संस्थापक अध्यक्ष अंकित जैन, कार्यकारी अध्यक्ष आकेत जैन, कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, अशोक विश्वकर्मा, सुश्री सौम्या राँधेलिया, अनुज जैन, अरिहंत जैन (बिट्टू), शुभम जैन, डॉ. रोमिल सिंघई (जबलपुर), श्री धन्यकुमार जैन, मगन जैन, सुधीर जैन, आशीष गुप्ता (बाबा), रजत जैन सहित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल एवं कटनी जैन समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के अंतिम दिन खेला गया फाइनल मुकाबला समता सरोवर और नयन पारस पैंथर्स के बीच बेहद रोमांचक रहा। अंतिम ओवर तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में नयन पारस पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समता सरोवर को हराकर RJPL सीजन-2 की ट्रॉफी अपने नाम की। निर्णायक क्षणों में टीम के कप्तान नयन जैन एवं टीम ऑनर ने विजय सिक्स लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई, जिससे मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में नयन पारस पैंथर्स की ओर से आदित्य जैन ने शानदार अर्धशतकीय पारी (50 रन) खेलते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
फाइनल मैच के दौरान पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और देर रात तक दर्शकों ने रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वैभव जैन को तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान आदित्य जैन को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित सिंघई ने किया। समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों एवं टीम ऑनर्स ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
रॉयल जैन प्रीमियर लीग सीजन-2 ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि समाज में खेल भावना, आपसी सौहार्द और युवा उत्साह को भी नई दिशा प्रदान की।