ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत जूहली में ग्रामोत्सव आयोजित, जल संरक्षण व नशामुक्ति का दिया संदेश
खबर:
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में जिला समन्वयक तेजसिंह केशवाल के निर्देशानुसार एवं श्री बाल मुकुंद मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 24 जनवरी 2026 को सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा अंतर्गत ग्राम पंचायत जूहली, विकास खंड कटनी में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत ग्रामोत्सव का आयोजन किया गया।
यह आयोजन नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जूहली के सहयोग से शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री दीपक सोनी (टंडन) जिलाध्यक्ष (भाजपा) एवं अंकिता तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अभियान से संबंधित निर्धारित विषयों की जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान की गई। इसके पश्चात जल संचय अभियान, नशामुक्ति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई तथा उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को इन विषयों पर शपथ भी दिलाई गई।
ग्रामोत्सव के अवसर पर उत्कर्ष कार्ड धारी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उम्मेद सिंह (प्राचार्य), सविता दुबे, आदर्श पांडे (अध्यक्ष, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जूहली), माया गुप्ता, रूपा बर्मन, शिवकुमार चौधरी (कार्यक्रम अधिकारी), बारडोली वेलफेयर सोसायटी के सेक्टर प्रभारी गणपत कोल, ललिता पांडे, आशा पाठक सहित शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से सफल बनाया गया।

More Stories
कटनी पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण
उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य के लिए 05 पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित
भागवत कथा आयोजन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, VIP पास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप