अभिषेक नायक की रिपोर्ट
सुभाष ट्रांसपोर्ट द्वारा ग्राम पंचायत निवास में विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपी-किताबें व लड्डू वितरण
ग्राम पंचायत निवास स्थित माध्यमिक शाला में सुभाष ट्रांसपोर्ट की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुभाष ट्रांसपोर्ट के संचालक श्री सुभाष जैन एवं श्री शुभम जैन द्वारा बच्चों को कॉपी-किताबें एवं लड्डू प्रसाद वितरित किए गए।
इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंपनी स्टाफ विजय मिश्रा, ललित तिवारी एवं टिंकू मिश्रा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने सुभाष ट्रांसपोर्ट के इस सराहनीय सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस तरह के प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं

More Stories
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान
जबलपुर रेल मंडल को मिला नया कप्तान, सुंदर सिंह कनेश बने एसपी रेल
MP में पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी: 62 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP और बड़े शहरों के DCP बदले