चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर की कार्यवाही कर चालक से मोटरसाईकिल जप्त की गई ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25/1/26 को चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस के द्वारा वरीष्ट अधिकारियो के निर्देश पालन पर अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु ग्राम निवार बस्ती मे वाहन चैकिंग कार्यवाही के दौरान मोटर साईकिल क्र. MP 21 MF 6012 का चालक पवन यादव पिता रमेश यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम तिहारी थाना स्लीमनाबाद का मोटर साईकिल को शराब पीये हातल मे लहराते मिला जिसे मौकै के चालक पवन यादव को ब्रीथ एनालाईजर मशीन द्वारा चैक कराया गया जो चालक पवन यादव द्वारा शराब पिये मात्रा पायी गयी जो मो. साईकिल चालक पवन यादव पिता रमेश यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम तिहारी थाना स्लीमनाबाद का कृत्य़ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का घटित करने पाये जाने से चालक पवन यादव से मौके पर मोटर साईकिल क्र. MP 21 MF 6012 को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया जो चौकी निवार थाना माधवनग़र मे ईस्तगाशा क्र. 24/26 धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का कायम कर मय आरोपी वाहन चालक पवन यादव व इस्तगाशा माननीय न्यायलम पेश किया जाता है ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,सउनि कमलेश्वर शुक्ला ,रमाकान्त दुबे, प्र.आर.गौरव सेन,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा,की अहम भूमिका रही ।

More Stories
कटनी पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण
उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य के लिए 05 पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित
भागवत कथा आयोजन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, VIP पास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप