Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

यूजीसी के नए काले बिल के विरोध में ब्राह्मण संगठनों का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 27–28 जनवरी को सौंपे जाएंगे ज्ञापन
खबर

भारत सरकार द्वारा हाल ही में उच्च शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में लागू किए गए यूजीसी के नए बिल को लेकर मध्य प्रदेश में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों में तीव्र असंतोष व्याप्त है। समाज का आरोप है कि यह बिल सवर्ण छात्रों के हितों के विरुद्ध है और उनके शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित करने वाला “कठोर काला कानून” है।
इसी के विरोध में ब्राह्मण समाज के संगठन, परशुराम सेना, विप्र सेना एवं आदिशक्ति ब्राह्मण समाज सहित प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों ने 27 एवं 28 जनवरी को आंदोलन के प्रथम चरण की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस दौरान तहसील, जिला, खंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
प्रदेश स्तरीय इस आंदोलन को लेकर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने सभी जिलों एवं तहसीलों में कार्यरत संगठनों से एकजुट होकर भागीदारी करने की अपील की है। आंदोलन का उद्देश्य यूजीसी बिल को तत्काल वापस कराना और सवर्ण छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा करना बताया गया है।
इस प्रदेशव्यापी विरोध अभियान का नेतृत्व एवं समर्थन रीवा, सतना, गूना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, देवास, खंडवा, धार, रतलाम, नीमच, मंदसौर, कटनी, विदिशा सहित पूरे मध्य प्रदेश से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
आंदोलन से जुड़े नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस बिल को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को आगामी चरणों में और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।
निवेदक / प्रमुख पदाधिकारी (मध्य प्रदेश):
सुरेंद्र चतुर्वेदी, पं. राजीव शुक्ला (रीवा),
राजाराम त्रिपाठी (सतना), नर्मदा शंकर भार्गव (गूना),
सुनील पांडे, राजकुमार द्विवेदी, एम.पी. व्यास, राकेश चतुर्वेदी, रामनारायण अवस्थी (भोपाल),
प्रफुल्ल दुबे (सागर), अनूप शुक्ला, दीपक शर्मा (इंदौर),
सुधीर शर्मा (हरदा), सुनील शर्मा, विकास बडोले (खरगोन),
देवेंद्र शास्त्री (खंडवा), दिलीप शर्मा (शाजापुर),
दिनेश मिश्रा, संजय शुक्ला (देवास),
मनीष जोशी, अशोक शर्मा, अशोक दुबे (सोनकच्छ),
अरविंद तिवारी (होशंगाबाद/नर्मदापुरम),
जितेंद्र ओझा (इटारसी), अरविंद शर्मा (ग्वालियर),
दिलीप जोशी (छतरपुर), नितिन शर्मा (मुंगावली),
जयप्रकाश पुरोहित (नीमच), अरुण शर्मा (मंदसौर),
धर्मेंद्र जोशी, अशोक शास्त्री (धार),
नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी (रतलाम),
संजय शर्मा (आगर), मनोज देवलिया (दमोह),
रमाकांत दीक्षित ‘पप्पू’, अवधेश उर्मिलिया (कटनी),
एस.के. शर्मा (बीना), दिनेश शर्मा (महू),
योगेश दीवान (विदिशा), मुकेश चतुर्वेदी (जबलपुर)