बिजली समस्याओं को लेकर किसानों का देवगाँव विद्युत कार्यालय घेराव, आंदोलन की चेतावनी
देवगाँव
आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को ग्राम देवगाँव स्थित मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में किसानों एवं घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग का घेराव किया गया तथा कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
रीठी–देवगाँव क्षेत्र के किसान और घरेलू कनेक्शनधारी लंबे समय से गंभीर विद्युत समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी पूरे गाँव की बिजली काट दी जाती है। कई गाँवों में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं, जिससे किसानों को सिंचाई एवं घरेलू कार्यों में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्याओं के समाधान के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं,
लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कई गाँवों में किसानों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। सभी किसानों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेता मुकेश यादव ने अधिकारियों को क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते विद्युत समस्याओं
का निराकरण नहीं किया गया, तो किसानों द्वारा आंदोलन, धरना एवं चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार एवं विद्युत विभाग की होगी।
इस अवसर पर बहोरीबंद विधानसभा अध्यक्ष दीपक यादव, राम सुजान यादव, रोहिणी यादव, देवकरण, मंगतराम, अंशुमान, चुम्मा चौधरी, ज्ञानी, भागीरथ, विजय चक्रवर्ती, रामलाल, बेन शंकर, प्रदीप, शिवकुमार, आरडी, संदीप, बाला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने मांग की कि जले हुए ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए, किसानों की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए तथा विभागीय मनमानी पर रोक लगाई जाए।

More Stories
ऐतिहासिक धरोहर पर भूमाफियाओं की नजर, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लाटिंग का खेल नियम-कानूनों को ठेंगा, शारदा मंदिर और किले से जुड़ी भूमि पर खुलेआम काटे जा रहे प्लाट
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब और सलाखों की दीवार: सतना की महिला जेल अधिकारी ने पूर्व कैदी संग रचाई शादी
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।