कटनी में साइबर ठगी का नया मामला: एटीएम से पैसा निकालने आए रेल कर्मचारी के खाते से उड़े 87 हजार
खबर:
कटनी जिले में साइबर अपराध का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ठगों ने शातिर तरीके से एक रेल कर्मचारी को अपना शिकार बना लिया। यह घटना कटनी कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एटीएम की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशील हल्दकार , जो कि डीजल शेड कटनी में पदस्थ रेल कर्मचारी हैं, एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया है, जिसे “ओके” करना है।
रेल कर्मचारी ने जैसे ही उस लिंक को ओके किया, कुछ ही पलों में उनके बैंक खाते से 87,000 रुपये निकल गए। खाते से पैसे कटते ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद स्लीमनाबाद थाने में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्लीमनाबाद थाना प्रभारी ने तुरंत साइबर सेल से संपर्क किया और पीड़ित को साइबर क्राइम पोर्टल पर आवेदन करने की सलाह दी।
फिलहाल पुलिस और साइबर क्राइम विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अब यह देखना होगा कि साइबर ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते हैं या फिर रेल कर्मचारी को अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धोना पड़ेगा।

More Stories
ऐतिहासिक धरोहर पर भूमाफियाओं की नजर, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लाटिंग का खेल नियम-कानूनों को ठेंगा, शारदा मंदिर और किले से जुड़ी भूमि पर खुलेआम काटे जा रहे प्लाट
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब और सलाखों की दीवार: सतना की महिला जेल अधिकारी ने पूर्व कैदी संग रचाई शादी
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।