Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: गैस सिलेंडर चोरी गिरोह का पर्दाफाश तीन थाना क्षेत्रों में वारदात, 57 सिलेंडर, पिकअप व बाइक सहित 14 लाख का मशरूका जप्त

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: गैस सिलेंडर चोरी गिरोह का पर्दाफाश
तीन थाना क्षेत्रों में वारदात, 57 सिलेंडर, पिकअप व बाइक सहित 14 लाख का मशरूका जप्त

कटनी | रविवार, 01 फरवरी 2026
कटनी जिले में गैस गोदामों से हो रही सिलेंडर चोरी की वारदातों पर बड़वारा व बिलहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर-थाना सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में अब तक 57 गैस सिलेंडर, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन व पल्सर मोटरसाइकिल सहित लगभग 14 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 17 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात बिलहरी स्थित भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी की घटना पर थाना कुठला चौकी बिलहरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। लगातार तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन कन्हवारा–विजयराघवगढ़ रोड पर देखा गया है।

सूचना मिलते ही बिलहरी पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा। चालक ने अपना नाम सन्नी दाहिया बताया। पूछताछ में उसने अपने साथियों मनोज उर्फ रोहित यादव, संदीप काछी, कुती उर्फ सलोक कुशवाहा एवं मंजू उर्फ जयदेव पटेल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि कुछ सिलेंडर आपस में बांट लिए गए थे तथा 30 सिलेंडर बेच दिए गए। चोरी किए गए सिलेंडर खरीदने वाले आरोपी नासिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया है।
दर्ज अपराध
थाना कुठला (चौकी बिलहरी) – भारत गैस गोदाम चोरी
थाना बड़वारा – इंडेन गैस गोदाम चोरी
थाना एनकेजे – गैस सिलेंडर चोरी
अब तक की बरामदगी
भारत गैस के 24 सिलेंडर
इंडेन गैस के 28 सिलेंडर
एचपी कंपनी के 03 सिलेंडर
चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन
पल्सर मोटरसाइकिल
आरोपियों से पूछताछ जारी है, शेष सिलेंडरों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, साइबर सेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। वहीं थाना बड़वारा पुलिस टीम ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
👉 कटनी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से गैस चोरी जैसे संगठित अपराध पर बड़ी चोट मानी जा रही है।