Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत कन्हवारा में भव्य ग्राम उत्सव आयोजित सामुदायिक सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जागरूकता रैली रही आकर्षण का केंद्र

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत कन्हवारा में भव्य ग्राम उत्सव आयोजित
सामुदायिक सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जागरूकता रैली रही आकर्षण का केंद्र
कटनी
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक–3 कन्हवारा के मुख्यालय ग्राम कन्हवारा में दिनांक 29 जनवरी 2026 को ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय गढ़ी हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
ग्राम उत्सव का आयोजन नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी, स्थानीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कन्हवारा के सहयोग से तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडेय के समन्वय से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी  केशव तोमर,  सुनील विश्वकर्मा,  राजेश पांडे एवं श्री बृजेश नामदेव की गरिमामयी उपस्थिति रही
कार्यक्रम के प्रथम चरण में ग्राम की महिलाओं द्वारा संगीत के साथ सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामवासियों से एकजुट होकर परस्पर सहयोग के माध्यम से ग्राम को हर क्षेत्र में समृद्ध बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ लेने एवं जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की।
मुख्य अतिथि केशव तोमर ने अपने संबोधन में ग्राम को स्वच्छ, नशा मुक्त और विवाद मुक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए ग्राम विकास में सामूहिक सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।
ग्राम उत्सव के अंतर्गत महिलाओं एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नवांकुर संस्था द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा गांव में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठजनों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक एकता और विकास का संदेश दिया।
इस सफल आयोजन में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के सेक्टर प्रभारी गनपत कोल, कार्यालय प्रमुख श्रीमती माया गुप्ता, समाजसेवी अवधेश तोमर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नामदेव, सचिव अतुल पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।