Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनांक 31/1/26 को बेनाड रोड माचेडा, स्थित जी.आर. ग्लोबल अकादमी विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्रों को गुड लक पार्टी दी गई तथा कक्षा 12वीं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया ।

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 31/1/26 को बेनाड रोड माचेडा, स्थित जी.आर. ग्लोबल अकादमी विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्रों को गुड लक पार्टी दी गई तथा कक्षा 12वीं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदीश पूनिया , प्रबंध निदेशक श्री बालाजी शिक्षा समिति उपस्थित रहे ।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान अजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात विद्यालय के 11वीं कक्षा की छात्रा ने एकल गीत प्रस्तुत किया । विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ डिग्री लेना नहीं बल्कि चरित्र निर्माण करना है तथा विद्यार्थियों को बिना रुके आत्मविश्वास के साथ जिंदगी की दौड़ में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया । विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने अपने जूनियर्स के साथ अपने अनुभव साझा किये। कक्षा 12वीं के छात्रों को टाइटल दिए गए तथा उन्हें कई प्रकार के गेम भी खिलाएं गए ।

श्री बालाजी कॉलेज से श्रीमती अंजना पूनिया जी द्वारा विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गई ।कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं का रैंप वॉक हुआ । रैंप वॉक में शामिल विद्यार्थियों के लिए गठित निर्णायक मंडल में विद्यालय की कार्यकारी समन्वयक श्रीमती झूमर पूनिया, एडमिनिस्ट्रेटर डॉक्टर कनिका पूनिया एवं व्याख्याता श्रीमान संदीप सोनी ने मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चुनाव भी किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के पश्चात सभी ने भोजन ग्रहण किया और इस तरह से सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।