ऑपरेशन नॉकआउट: जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ट्रेलर में छिपाकर ले जाया जा रहा 560 किलो डोडा चिलका जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
जयपुर (ग्रामीण)।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नॉकआउट” अभियान के तहत जयपुर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रेलर में छिपाकर ले जाया जा रहा 560 किलोग्राम डोडा चिलका जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दूदू) के सुपरविजन में थाना दूदू पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रेलर में अवैध मादक पदार्थ भरकर परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर 31 जनवरी 2026 की रात्रि को सदावर्त 48 बावड़ी के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान अजमेर की ओर से आ रहे ट्रेलर नंबर RJ 32 GB 9017 को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रेलर में चने की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 28 बोरियों में डोडा चिलका बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 560 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने मौके से ट्रेलर चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा मादक पदार्थ व ट्रेलर को जब्त किया। जब्त डोडा चिलका की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
हेमपाल पुत्र रामपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी मूल्तानपुरा, थाना सामोद, जिला जयपुर
सचिन पुत्र धर्मराज, उम्र 21 वर्ष, निवासी गुर्जों का गुड़ा, अजमेर, जिला अजमेर
जब्त सामग्री
डोडा चिलका: 560 किलोग्राम
वाहन: ट्रेलर नंबर RJ 32 GB 9017
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना दूदू पुलिस टीम एवं विशेष सहयोगी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


More Stories
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा बिग तंबोला पार्टी आयोजित की गई
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।