Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी पोलीस स्टेशन मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के मार्गदर्शन मे समीक्षा बैठक……

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी पोलीस स्टेशन मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के मार्गदर्शन मे समीक्षा बैठक……

 

 

कानून-व्यवस्था को नया आयाम देने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आष्टी स्थित कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान तेज तर्रार सख्त और पेशेवर अंदाज़ देखने को मिला, जहाँ उन्होंने एक तरफ बेहतरीन काम करने वालों की पीठ थपथपाई, वहीं ढिलाई बरतने वाले चौकी प्रभारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी।पुलिसिंग में सुधार बैठक के दौरान SDPO श्री अजय कोकाटे ने स्पष्ट कर दिया कि आष्टी परिक्षेत्र में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटरों और चिन्हित अपराधियों का न केवल भौतिक सत्यापन किया जाए, बल्कि उनकी हर हरकत पर “बाज” जैसी नज़र रखी जाए। SDPO ने कहा कि लंबित मामलों का निस्तारण केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि BNS कानून के तहत साक्ष्य आधारित होना चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिले।

 

अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गुण्डा एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की लोकेशन ट्रैक करने के निर्देश दिए गए। सक्रिय गश्त और सूचना तंत्र अपराध होने से पहले ही उसे रोकने के लिए स्थानीय खुफिया तंत्र (LIU) को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। काम में लापरवाही पर ‘कड़ी फटकार’ लगाई l SDPO श्री अजय कोकाटे अपनी कार्यशैली में अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। समीक्षा के दौरान जिन चौकी प्रभारियों के क्षेत्र में विवेचनाएं लंबित मिलीं या अपराध नियंत्रण में शिथिलता पाई गई, उन्हें SDPO श्री अजय कोकाटे ने कहा कि अपारधीक गतिवीधियो का खुलासा करने पर पत्रकारो पर झुठे मुकदमे या जानलेवा हमले होने की आशंका जाताई जाने पर पुलिस प्रशासन उनके सूरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है यह भरोसा दिलाया l “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, अगर जिम्मेदारी निभाने में देरी हुई तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”

 

गडचिरोली का उभरता चेहरा ‘जनता के मित्र, अपराधियों के काल’ स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में चर्चा है कि अहेरी ज़ोन को SDPO श्री अजय कोकाटे जैसा विजनरी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी मिलने से सुरक्षा का भाव बढ़ा है। वे केवल ऑफिस से आदेश नहीं देते, बल्कि धरातल पर उतरकर कार्यों की समीक्षा करते हैं। उनके नेतृत्व में हाल ही में हुए सफल खुलासों और गिरफ्तारियों ने यह साबित कर दिया है कि अहेरी ज़ोन अब अपराधियों के लिए सुरक्षित चारागाह नहीं रहा।

बेहतर से बेहतरीन सुरक्षा के लिये कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोत्पल के दिशा- निर्देश मे सफल प्रयास जारी है l जिससे लोग सुरक्षित महसूस कर रहे है l

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट