सशक्त नेतृत्व में तेज़ रफ्तार विकास: 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण
सुदृढ़ सड़कों से सशक्त शहर की ओर बढ़ता कटनी
कटनी (20 फरवरी)। शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता एवं मेयर इन काउंसिल सदस्यों के साथ विवेकानंद वार्ड में लगभग 41 लाख रुपये की लागत से चल रहे डामरीकरण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, उमेंद्र अहिरवार, बीना बैनर्जी, पार्षद शकुंतला सोनी, समाजसेवी संजय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रमुख मार्गों का बारीकी से परीक्षण
महापौर ने विक्रम स्कूल गली, साउथ स्टेशन रोड तथा त्रिलोकीनाथ मंदिर के आसपास बन रही सड़कों का स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डामर की मोटाई, सड़क की चौड़ाई, समतलीकरण, जल निकासी व्यवस्था एवं किनारों की मजबूती को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों, स्वीकृत एस्टीमेट और तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत देते हुए महापौर ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता है।
“अच्छी सड़क, मजबूत शहर”
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। सुदृढ़ सड़कें न केवल यातायात को सुगम बनाती हैं, बल्कि व्यापार, शिक्षा और दैनिक जीवन को भी गति देती हैं।
स्थानीय नागरिकों में उत्साह
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय रहवासियों ने महापौर से मुलाकात कर चल रहे निर्माण कार्यों पर संतोष जताया। नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई थी, जिससे आवागमन में कठिनाई होती थी। अब डामरीकरण कार्य से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
नागरिकों ने नगर निगम और महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इसी प्रकार शहर के अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी रहेंगे।

More Stories
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल