महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली होली पर्व को लेकर कर्तव्यदक्ष पुलिस अधिक्षक श्री निलोउत्पल प्रशासन स्तर पर पूरी तरह सतर्क…..
आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक श्री निलोउत्पल के दिशा-निर्देश मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के निगारांनी मे जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। क्या हैं सुरक्षा के इंतज़ाम गडचिरोली जिला के सभी परिक्षेत्र में आगामी होली पर्व को लेकर तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। जुलूस मार्ग का रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को आवश्यक सूचना दी l अधिकारियों ने जुलूस मार्ग के संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी, खासकर महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया और किसी भी असामाजिक तत्व पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी l
निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन प्लान, सीसीटीवी निगरानी और ( QRT ) त्वरित प्रतिक्रिया टीम की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था हर हाल में कायम रहे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए। होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। प्रशासन का दावा है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। तो साफ है कि होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी गाव के कराटे मास्टर श्री कपिल मसराम को जन्मदिवस की प्यार भरी शुभकामनाये….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली ग्रामीण अस्पताल आष्टी में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन…..